UIDAI ने अब Aadhar card Address Change करने का तरीका ऑनलाइन कर दिया है अब आप अपने फ़ोन से भी घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में एड्रेस को बदल सकते है आज के समय में आधार कार्ड (Aadhar Card) भारत का सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है।
कई बार लोग घर बदल लेते हैं या किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाते हैं, ऐसे में आधार कार्ड में पुराना पता (Address) से नया पता को अपडेट करना जरूरी हो जाता है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Aadhar Card Address Change Online कैसे करें, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं और अपडेट करने में कितनी फीस लगती है।
Aadhar Card Address Change क्या है?
Aadhar Card Address Change का मतलब है आधार कार्ड में दिए गये पुराने पते को वर्तमान पते पर अपडेट करना।
यह सुविधा Unique Identification Authority of India (UIDAI) द्वारा प्रदान की जाती है, जिससे आधार धारक अपने घर का नया पता ऑनलाइन या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।
Aadhar Card Address Change कब करना चाहिए?
जब आप के साथ में निम्नलिखित स्थितियों में आपको आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना चाहिए –
- नया घर या शहर बदलने पर
- आधार कार्ड में गलत पता होने पर
- शादी के बाद एड्रेस बदलने पर
- किराये के घर में रहने पर
- सरकारी दस्तावेजों में एड्रेस अपडेट करने के लिए
Aadhar Card Me Address Change Documents
आधार कार्ड में पता बदलने के लिए आपके पास में Address Proof के लिए आपके पास में इन डॉक्यूमेंट में से एक का होना आवश्यक है
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- बैंक पासबुक
- बिजली बिल
- पानी का बिल
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
Aadhar Card Address Change Fees
| सेवा | फीस |
|---|---|
| आधार एड्रेस अपडेट | ₹50 |
| आधार डाउनलोड | फ्री |
Aadhar Card Address Change Online Kaise Kare ?
अगर आपको भी आधार कार्ड में पता को बदलना है तो ऑनलाइन के माध्यम से निचे दिए स्टेप से कर सकते है:
- सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट uidai.gov.inपर जाना है।
- होम पेज पर मेनू में My Aadhaar से Update Your Aadhaar का चयन करे।
- अब Update Address in your Aadhaar का आप्शन का चयन करे।
- अब आधार कार्ड नंबर और कैप्सा दर्ज करे लॉग इन करदे।
- डैशबोर्ड से Update Address आप्शन पर क्लिक करे।
- Update address using your documents और Update address using your family member’s Aadhaar दोनों में से एक विकल्प का चयन करे।
- अब एड्रेस को भरे और रु 50 फीस भरे।
- 7 से 8 दोनों में आपका पता अपडेट हो जायेगा।
Aadhar Card Address Change Offline कैसे करें?
अगर आप ऑनलाइन अपडेट नहीं करना चाहते, तो आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी एड्रेस बदल सकते हैं।
- नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं
- Aadhaar Update Form भरें
- Address Proof Document जमा करें
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं
- ₹50 फीस जमा करें
Aadhar Card Address Update Status कैसे चेक करें?
अगर आपने आधार कार्ड में पता बदलने के लिए आवेदन किया है, तो उसका स्टेटस भी ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
- UIDAI वेबसाइट खोलें
- Check Update Status विकल्प चुनें
- URN Number दर्ज करें
- स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा
Aadhar Address Update के फायदे
आधार कार्ड में सही पता होने से आपको कई फायदे मिलते हैं –
- सरकारी योजनाओं का लाभ
- बैंक और KYC प्रक्रिया आसान
- पासपोर्ट बनवाने में सुविधा
- गैस कनेक्शन और राशन कार्ड में उपयोग
Aadhar Address Update ऑफिसियल वेबसाइट
| सेवा | लिंक |
|---|---|
| आधार एड्रेस ऑनलाइन अपडेट करें | यहां क्लिक करें |
| अपडेट स्टेटस चेक करें | यहां क्लिक करें |
| नजदीकी आधार सेवा केंद्र खोजें | यहां क्लिक करें |
| E Aadhar Card Download | पीडीऍफ़ में डाउनलोड करे |

2 thoughts on “Aadhar Card Address Change Document 2026: आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलें?”