PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025: युवाओं को पहली नौकरी पर ₹15,000 की सहायता, जानें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Us

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के अवसर पर की। इस ₹1 लाख करोड़ की योजना का उद्देश्य 3.5 करोड़ नौकरियां सृजित करना और युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि और नियोक्ताओं को ₹3,000 प्रति माह तक की सहायता दी जाएगी।

इस लेख में, हम पीएम विकसित भारत रोजगार योजना, निशुल्क प्रोत्साहन, निजी क्षेत्र नौकरी, EPFO पंजीकरण, और युवा रोजगार के साथ में पूरी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं कि PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025 के लाभ, पात्रता, और आवेदन प्रक्रिया क्या हैं।

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025: युवाओं को पहली नौकरी पर ₹15,000 की सहायता, जानें पूरी जानकारी
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025

Read more: Rajasthan Free RSCIT Course 2025: राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं के लिए फ्री कंप्यूटर कोर्स, आवेदन शुरू

CM Anuprati Coaching Yojana 2025: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना शुरू 30,000 स्टूडेंट को REET, SI, RAS की Free कोचिंग

M Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025 Highlights

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 2025
शुरूआत15 अगस्त 2025
उद्देश्ययुवाओं को पहली नौकरी पर प्रोत्साहन देना
लाभार्थीपहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले युवा
सहायता राशियुवाओं को ₹15,000 (दो किस्तों में)
नियोक्ताओं को लाभप्रति कर्मचारी ₹3000 महीना (2 साल तक)
आयु सीमा18 से 60 वर्ष
सैलरी सीमा₹1 लाख से कम वेतन वालों को ही लाभ
योजना अवधि1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027
आधिकारिक पोर्टलEPFO Portal

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना 2025 उद्देश्य

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana का मुख्य उद्देश्य भारत के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना और डिजिटल और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। यह योजना 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक 3.5 करोड़ नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखती है, जिसमें 1.92 करोड़ पहली बार नौकरी पाने वाले शामिल होंगे। विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को प्राथमिकता दी गई है।

  • युवाओं के लिए: पहली नौकरी पर ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि (दो किस्तों में)।
  • नियोक्ताओं के लिए: प्रति कर्मचारी ₹3,000/माह तक की सहायता (2 वर्ष तक, मैन्युफैक्चरिंग में 4 वर्ष)।
  • वित्तीय साक्षरता: दूसरी किस्त के लिए फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम अनिवार्य।

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना 2025 का लाभ किसे मिलेगा?

  • भारत का कोई भी युवा जो पहली बार प्राइवेट सेक्टर की नौकरी करेगा।
  • कर्मचारी का EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) में पंजीकरण होना जरूरी है।
  • जिनका मासिक वेतन ₹1 लाख से कम है।
  • जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है।

👉 पहले से नौकरी कर रहे कर्मचारी या ₹1 लाख से अधिक सैलरी वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

युवाओं को ₹15,000 कब और कैसे मिलेगा?

  • पहली किस्त – 6 महीने नौकरी पूरी करने के बाद ₹7500।
  • दूसरी किस्त – 12 महीने नौकरी करने और फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम पूरा करने के बाद ₹7500।

यानी कुल मिलाकर ₹15,000 की राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें?

इस योजना के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

  • जब कोई युवा प्राइवेट कंपनी में जॉइन करेगा और उसका EPFO/UAN नंबर जनरेट होगा, तभी वह अपने आप इस योजना का हिस्सा बन जाएगा।
  • कर्मचारी का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है।
  • नियोक्ता को EPFO पोर्टल पर कर्मचारी का UAN नंबर, आधार, बैंक डिटेल्स और सैलरी अपडेट करनी होगी।
  • सभी जानकारी वेरिफाई होने के बाद लाभार्थी को किस्तों में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

मैं अशोक कुमार हूं, एक बी.ए. का छात्र और Jobsarkar.in वेबसाइट का कंटेंट राइटर हूं। मैं सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर आधारित आर्टिकल्स लिखता हूं ताकि पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी एक ही जगह पर मिल सके।

Leave a Comment