Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: राजस्थान सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 के तहत 8वीं और 10वीं पास महिला अभ्यर्थियों के लिए 4525 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस योजना के तहत महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन काम कर सकती हैं और अपने परिवार की आय बढ़ा सकती हैं।
8वी और 10वीं पास के लिए वर्क फ्रॉम होम 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म की प्रकिरिया आरभ हो गई है। Mukhyamantri Work From Home 2025 के लिए फॉर्म आवेदन की अतिम दिनाक 30 अप्रैल 2025 रखी गई है जबकि इसमें बहुत सारे पोस्ट के लिए अतिंम तिथि 31 मई और 31 जुलाई 2025 भी रखी गई है कैंडीडेट अपनी योग्यता के हिसाब से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकता है।
राजस्थान सरकार रोजगार और आजीविका के फ़ील्ड में महिलाओ की हिस्सेदारी को बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 लेकर आई है जिसमें राजस्थान सरकार द्वारा वर्क फॉर्म होम के तहत 20000 महिलाओं को job देने का मिशन बनाया है जिसके लिए राजस्थान की महिला उम्मीदवार मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की ऑफिसियल वेबसाइट से फॉर्म भर सकती है इसमें प्राइवेट और सरकारी दोनों विभागों द्वारा उपलब्द करवाई जाएगी और वह घर बैठे काम कर पाएंगी।
इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे – योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन की अंतिम तिथि, कैसे करें आवेदन और इसका सीधा लिंक।
Read more : PVC Voter Card 2025: घर बैठे पाएं अपना नया स्मार्ट वोटर कार्ड – ऐसे करें आवेदन
जाने क्या है इस आर्टिकल में ?
भर्ती की मुख्य जानकारी – Mukhyamantri Work From Home 2025
विवरण | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 |
राज्य | राजस्थान |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
कुल पद | 4525 |
योग्यता | 8वीं, 10वीं पास |
आवेदन प्रारंभ | शुरू हो चुके हैं |
अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2025 (कुछ पदों पर 31 मई और 31 जुलाई 2025 तक) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | mahilawfh.rajasthan.gov.in |
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 क्या है?
राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई यह योजना खास तौर पर राज्य की महिलाओं को घर से काम करने का मौका देने के लिए शुरू की गई है।
सरकार का लक्ष्य है कि अगले 6 महीनों में 20,000 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में घर से जॉब के अवसर दिए जाएंगे।

Mukhyamantri Work From Home Yojana के लाभ
- महिलाएं घर से ही काम करके कमाई कर सकती हैं।
- कोई भी महिला जो बाहर जाकर काम नहीं कर सकती, उसके लिए ये योजना वरदान है।
- RS-CIT, अनुभव आदि के अनुसार चयन किया जाएगा।
- योजना से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
Mukhyamantri Work From Home पात्रता (Eligibility)
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता जरूरी है:
- महिला आवेदक राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, विकलांग और हिंसा पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- 8वीं या 10वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अन्य कोई दस्तावेज (जैसे विधवा प्रमाण पत्र, आरएससीआईटी सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाण पत्र आदि)
आवेदन प्रक्रिया – Mukhyamantri Work From Home Apply Online
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले वर्क फ्रॉम होम पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर “Current Opportunities” सेक्शन में उपलब्ध नौकरियों को देखें।
- जिस नौकरी में आप रूचि रखते हैं, उसके सामने “Apply” लिंक पर क्लिक करें।
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रही हैं, तो “New User Registration” पर क्लिक करें।
- अपना जन आधार नंबर और आधार नंबर डालकर Fetch Details पर क्लिक करें और OTP से वेरिफाई करें।
- यूजरनेम और पासवर्ड मोबाइल पर SMS से प्राप्त होगा।
- लॉगिन करके प्रोफाइल कम्प्लीट करें और जरूरी जानकारी व डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।
अगर आपका आवेदन स्वीकार होता है, तो आपको SMS के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
Mukhyamantri Work From Home Yojana apply online लिंक
लिंक | विवरण |
---|---|
👉 ऑनलाइन आवेदन करें | मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना एप्लीकेशन लिंक |
🌐 ऑफिशियल वेबसाइट | योजना की आधिकारिक वेबसाइट |
🔚 निष्कर्ष (Conclusion)
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 राजस्थान की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। अगर आप भी घर बैठे काम करना चाहती हैं और आपके पास जरूरी योग्यता और दस्तावेज हैं, तो आज ही आवेदन करें और इस सुनहरे मौके का फायदा उठाएं।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अन्य महिलाओं के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें।
5 thoughts on “Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: घर बैठे करें नौकरी, 8वीं-10वीं पास के लिए निकली 4525 पदों पर भर्ती”