Rajsthan Patwari Exam Date 2025: राजस्थान में पटवारी बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए राहत की खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने Patwari New Exam Date 2025 की घोषणा कर दी है। पहले यह परीक्षा 11 मई 2025 को होनी थी, लेकिन अब इसे 17 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा।
इस बदलाव के पीछे एक बड़ा कारण पदों की संख्या में इजाफा है। अब इस भर्ती के तहत 3727 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। साथ ही, बोर्ड ने पोर्टल को फिर से खोलने का निर्णय भी लिया है ताकि नए उम्मीदवार आवेदन कर सकें।
Read more : Rajasthan Patwari Syllabus 2025 PDF Download: फ्री सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, बुक्स (हिंदी में)
RSMSSB Patwari New Exam Date 2025 – अब 17 अगस्त को परीक्षा
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 की नई तिथि को लेकर उम्मीदवारों के बीच काफी उत्सुकता थी। बोर्ड ने अब इसका अंत कर दिया है और ऑफिशियल नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा अब 17 अगस्त 2025 को आयोजित होगी।
📌 पुरानी तिथि: 11 मई 2025
📌 नई परीक्षा तिथि: 17 अगस्त 2025
📌 परीक्षा समय: 3 घंटे (एक ही शिफ्ट में)

जाने क्या है इस आर्टिकल में ?
Rajasthan Patwari Exam Date 2025 – संक्षिप्त जानकारी
भर्ती संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
---|---|
पद नाम | पटवारी |
कुल पद | 2020 (बढ़कर 3727 होने की संभावना) |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
एग्जाम डेट | 17 अगस्त 2025 |
कुल प्रश्न | 150 |
कुल अंक | 300 |
परीक्षा अवधि | 3 घंटे |
पे स्केल | Pay Matrix Level 5 |
स्थान | राजस्थान भर में |
RSMSSB Patwari Vacancy Increase – अब 3727 पदों पर होगी भर्ती
इस साल पटवारी भर्ती 2025 के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। 643639 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिससे यह स्पष्ट है कि युवाओं में इस पद को लेकर रुचि बहुत अधिक है। शुरुआत में घोषित 2020 पदों की संख्या अब बढ़ाकर लगभग 3727 पद किये है। इसी वजह से परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा।
राजस्थान पटवारी परीक्षा की नई तारीख – 17 अगस्त 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक नोटिस 2 मई 2025 को जारी कर परीक्षा की नई तारीख 17 अगस्त 2025 घोषित कर दी गई है। अब उम्मीदवारों को इस तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को और मजबूत करना चाहिए।
राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड कब आएंगे?
RSMSSB द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे। इन्हें आप RSMSSB की वेबसाइट या SSO पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan Patwari Exam Pattern 2025
अच्छी खबर यह है कि परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा निम्न फॉर्मेट में होगी:
विषय | विवरण |
---|---|
कुल प्रश्न | 150 |
प्रत्येक प्रश्न का अंक | 2 अंक |
कुल अंक | 300 |
नेगेटिव मार्किंग | हाँ (0.33 अंक) |
परीक्षा समय | 3 घंटे |
परीक्षा पाली | केवल एक ही पाली |
👉 यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि नॉर्मलाइजेशन का मुद्दा ना आए और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।
Patwari Eligibility 2025 – योग्यता और पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री
- RSCIT या अन्य मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स
- Rajasthan CET Graduation Level Exam में क्वालिफाई होना जरूरी
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी
राजस्थान पटवारी परीक्षा तिथि कैसे चेक करें?
Rajasthan Patwari Exam Date 2025 Step-by-Step प्रोसेस:
- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर Latest News सेक्शन में जाएं
- “Rajasthan Patwari Exam Date 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें
- एक PDF खुलेगा जिसमें पूरी जानकारी होगी
Rajasthan Patwari Exam 2025 Official Notification & Apply Online
RSMSSB Patwari New Exam Date 2025 Notification और आवेदन लिंक नीचे दिए गए हैं:
लिंक | एक्शन |
---|---|
Patwari Exam Date Notice | Click Here |
Official Website | Click Here |
निष्कर्ष (Conclusion)
Rajasthan Patwari Exam Date 2025 को लेकर अब पूरी स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके पास अभी भी अच्छा समय है अपनी तैयारी को बेहतर करने का। अब आपको अपने Patwari syllabus, exam pattern और mock tests पर फोकस करना चाहिए ताकि परीक्षा में सफलता मिल सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q. Rajasthan Patwari Exam Date 2025 क्या है?
Ans: परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया जाएगा।
Q. राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 में कितने अभ्यर्थी शामिल होंगे?
Ans: अब तक 643639 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
Q. क्या पदों की संख्या बढ़ाई गई है?
Ans: हां, 2020 से बढ़ाकर लगभग 3727 पद किए जा सकते हैं।