नमस्ते दोस्तों, आपका Jobsarkar के Rajasthan Librarian 3rd Grade Syllabus के पोस्ट में स्वागत है.
राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) करवाता है इस भर्ती के आवेदन फॉर्म की सुचना के साथ में ही पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है
अगर आपको किसी परीक्षा में पास होना है तो आपको पहले उस भर्ती का पाठ्यक्रम देखना बहुत जरुरी है इस प्रकार आज इस पोस्ट में राजस्थान लाइब्रेरियन 3rd ग्रेड सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में एक एक पॉइंट को बताउगा वही पर आपको लाइब्रेरियन सिलेबस पीडीऍफ़ डाउनलोड लिंक भी निचे दूगा.
जाने क्या है इस आर्टिकल में ?
Read more : Rajasthan VDO Syllabus 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी
Rajasthan Librarian 3rd Grade Exam Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| Organization Name | Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB), Jaipur |
| Recruitment Name | Librarian 3rd Grade Recruitment |
| Exam Type | Written Examination (Offline) |
| Exam Papers | Paper 1: General Knowledge & Educational Psychology Paper 2: Library & Knowledge System |
| Total Marks | 400 (Each Paper 200) |
| Duration | 2 hours per paper (120 min) |
| Negative Marking | 1/3 for each wrong answer |
| Passing Marks | General: 40% / SC/ST: 35% |
Librarian 3rd Grade Exam Pattern 2025
राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड परीक्षा के दोनों पेपर 100 बहुविकल्पीय प्रश्न के होगे इसमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का और पूरा पेपर 200 अंक का होगा परीक्षा में पेपर हल करने का समय 120 मिनट (2 घंटे) का दिया जाएगा हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक किया जाएगा। आपका पहला पेपर में जनरल नॉलेज और एजुकेशनल साइकोलॉजी के बारे में पूछा जाता है वही सेकंड पेपर में Library & Knowledge System के प्रश्न पूछे जाते है अन्य जानकारी आपको निचे सारणी में बताई है :

| पेपर | विषय | प्रश्न | अंक | परीक्षा समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सामान्य ज्ञान • राजस्थान भूगोल, इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान • राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs) • भारत और विश्व का सामान्य ज्ञान • शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology) | 100 | 200 | 120 मिनट |
| 2 | ज्ञान संगठन, सूचनात्मक प्रसंस्करण और पुनर्प्राप्ति। | 100 | 200 | 120 मिनट |
| कुल | – | 200 | 400 | 240 मिनट |
राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड सिलेबस 2025
बोर्ड के द्वारा जारी Librarian 3rd Grade Syllabus 2025 के हिसाब से इस भर्ती में मुख्य रूप से दो पेपर करवाए जाएगे जिसको विस्तार से निचे बताया है :
Librarian 3rd Grade Syllabus 2025: Paper 1
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान:
- राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप में जलवायु, नदिया, झीले, वन और प्राकृतिक संसाधन।
- राजस्थान का इतिहास में प्रमुख राजवंश, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, ऐतिहासिक युद्ध और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
- लोक नृत्य, लोक संगीत, प्रमुख मेले और त्यौहार, लोक देवता और जनजातियाँ।
- राजस्थान की कला और स्थापत्य में प्रमुख किले, मंदिर, महल और ऐतिहासिक स्थल।
राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs):
- राजस्थान की राजनीति, शासन व्यवस्था और प्रशासनिक ढाँचा।
- वर्तमान की सरकारी योजनाएँ और नीतियाँ।
- राजस्थान में वर्तमान की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति।
- सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़ी प्रमुख घटनाएँ।
विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान:
- भारतीय संविधान और राजनीति में से मौलिक अधिकार, कर्तव्य, केंद्र और राज्य सरकार की संरचना।
- भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख आंदोलन, नेता और घटनाएँ।
- भारतीय भूगोल में प्राकृतिक संसाधन, जलवायु और पारिस्थितिकी।
- आर्थिक परिदृश्य में प्रमुख नीतियाँ, योजनाएँ और भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति।
- विश्व इतिहास और प्रमुख घटनाएँ।
शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology):
- शिक्षण विधियाँ और शिक्षण मनोविज्ञान।
- सीखने की प्रक्रिया और सिद्धांत।
- बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व के सिद्धांत।
- प्रेरणा और व्यवहारिक विकास।
- कक्षा प्रबंधन और छात्र-शिक्षक संबंध।
Librarian 3rd Grade Syllabus 2025: Paper 2
आपके पेपर में निचे दिए निम्नलिखित विषय शामिल है:
ज्ञान ब्रह्मांड (Universe of Knowledge):
संरचना और विशेषताएँ, विषयों के निर्माण के तरीके, विभिन्न प्रकार के विषय, विभिन्न वर्गीकरण योजनाओं में विषयों का मानचित्रण।
ग्रंथसूची विवरण (Bibliographic Description):
कैटलॉग का उद्देश्य, संरचना और प्रकार, भौतिक स्वरूप, ओपीएसी (OPAC) और फाइलिंग नियम, कैटलॉगिंग के मानदंड और सिद्धांत, दस्तावेज़ विवरण के व्यावहारिक सिद्धांतों का अवलोकन, मानकीकरण, विवरण और डेटा विनिमय में वर्तमान प्रवृत्तियाँ, मानक कैटलॉगिंग कोड।
वर्गीकरण योजनाएँ (Classification Schemes):
मानक वर्गीकरण योजनाएँ और उनकी विशेषताएँ (CC, DDC, UDC), संकेतन (Notation) की आवश्यकता, कार्य और विशेषताएँ, पुस्तकालय वर्गीकरण योजनाओं का डिज़ाइन और विकास, मानक उप-विभाजन अनुक्रमणिका (Standard Sub-Division Index), पुस्तकालय वर्गीकरण में नवीनतम प्रवृत्तियाँ।
विषय वर्गीकरण (Subject Classification):
विषय वर्गीकरण के सिद्धांत, विषय शीर्षक सूची (Subject Heading Lists) और उनकी विशेषताएँ।
📥 Librarian 3rd Grade Syllabus PDF Download
उम्मीदवार Rajasthan Librarian 3rd Grade Syllabus 2025 का PDF डायरेक्ट डाउनलोड करके अपनी तैयारी के लिए उपयोग कर सकते हैं।
FAQs
Rajasthan Librarian 3rd Grade Syllabus 2025 कैसे डाउनलोड करें?
Ans: उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Librarian 3rd Grade Exam में कितने पेपर होंगे?
Ans: राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होगी – Paper 1 (General Knowledge & Educational Psychology) और Paper 2 (Library & Knowledge System)।



Nice blog here Also your site loads up fast What host are you using Can I get your affiliate link to your host I wish my web site loaded up as quickly as yours lol
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
The handbooks on sagely sweet are straightforward and helpful.