Rajasthan Pre Veterinary Test 2025: अगर आप पशु चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट 2025 (RPVT 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से बीवीएससी एवं एएच (BVSc & AH) कोर्स में एडमिशन दिया जाता है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, बीकानेर ने RPVT 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए जानते हैं इस एग्जाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे – आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, आयु सीमा, फीस और एग्जाम पैटर्न।
राजस्थान में RPVT Application form 2025 के ऑनलाइन आवेदन के लिए फॉर्म 21 अप्रैल 2025 से शुरु हो गये है, अतिम तिथि 30 मई 2025 (लेट फीस के साथ 6 जून तक) से पहले ई मित्र से या खुद आप sso id से आवेदन फॉर्म भर सकते है। RPVT entrance exam 2025 का आयोजन 3 अगस्त 2025 (10:00 AM – 1:00 PM) को करवाया जायेगा और बाकि जानकारी आपको निचे लेख में दी गई है।
Read more : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां देखें रिजल्ट डेट
Rajasthan Pre Veterinary Test 2025 – संक्षिप्त जानकारी
| परीक्षा का नाम | राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट (RPVT) 2025 |
|---|---|
| कोर्स | BVSc & AH (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री) |
| आयोजन संस्था | Rajasthan University of Veterinary & Animal Sciences, Bikaner |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 21 अप्रैल 2025 |
| अंतिम तिथि | 30 मई 2025 (लेट फीस के साथ 6 जून तक) |
| एग्जाम डेट | 3 अगस्त 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rajuvas.org |
Rajasthan Pre Veterinary Test kya hai
Rajasthan Pre Veterinary Test (RPVT) एक प्रवेश परीक्षा है जिसे राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज, बीकानेर (RAJUVAS) द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य राजस्थान राज्य के विद्यार्थियों को B.V.Sc. & A.H. (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री) पाठ्यक्रमों में प्रवेश देना होता है। अगर आप को 12वी के बाद में पशु चिकित्सा में अपना भविष्य बनाना है तो आप के लिए ये एक पशु चिकित्सक बनने के लिए एक योग्य कोर्स है जिसे आप करके इस फिल्ड में अपना भविष्य बना सकते है।
Rajasthan Pre Veterinary Test 2025 Notification
राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट 2025 का ऑफिसियल नोटिस जारी कर दिया गया है ऑनलाइन फॉर्म आवेदन 21 अप्रैल 2025 से आरभ हो गये है और Rpvt फॉर्म की डेड लाइन 30 मई 2025 निर्धारित है इसके पहले आप फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते है। अगर किसी करण वस आपका फॉर्म नही भरा जाता है तो आप लेट फीस देकर अपना फॉर्म 31 मई से 6 जून 2025 तक आवेदन कर सकते है , किसी के फॉर्म में कोई गलत जानकारी भरी गई है तो आप 7 और 8 जून 2025 तक फॉर्म में संशोधन कर सकते है। अगर आपको ऑफिसियल नोटिस डाउनलोड करना है तो आप निचे लिंक पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है।
RPVT 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
आपको RPVT 2025 की फॉर्म से लेकर रिजल्ट तक सभी महत्पूर्ण तिथि निचे टेबल में दी गई है और ये सभी डेट ऑफिसियल नोटिस में से ली गई है निचे आपको ऑफिसियल नोटिस भी पीडीऍफ़ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया गया है :
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 21 अप्रैल 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 मई 2025 |
| लेट फीस के साथ आवेदन | 31 मई से 6 जून 2025 |
| फॉर्म में संशोधन | 7 और 8 जून 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी | 21 जुलाई 2025 |
| परीक्षा तिथि | 3 अगस्त 2025 (10:00 AM – 1:00 PM) |
| आंसर की जारी | 8 अगस्त 2025 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 9 अगस्त 2025 |
| रिजल्ट जारी | 25 अगस्त 2025 |
Rpvt official website
राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट https://rajuvas.org/ है इस पर जाके आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Rajasthan Pre Veterinary Test 2025 के लिए पात्रता (Eligibility)
शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ कम से कम 50% अंकों से पास की हो।
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/MBC) के लिए न्यूनतम अंक 47.5% होने चाहिए।
आयु सीमा
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
- जन्म तिथि 31 दिसंबर 2008 या उससे पहले की होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य आवेदन | ₹3000 |
| लेट फीस के साथ | ₹6000 |
परीक्षा केंद्र (Exam Centres)
RPVT 2025 परीक्षा राजस्थान के निम्नलिखित 4 शहरों में आयोजित की जाएगी:
- बीकानेर
- जयपुर
- जोधपुर
- उदयपुर
Rajasthan Pre Veterinary Test 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rajuvas.org पर जाना है।
- होमपेज पर ‘RPVT 2025 Online Application’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब न्यू रजिस्टर या लॉग इन करे।
- अब आपको आवेदन फॉर्म को सावधानी से भरना है।
- आपके सभी स्कैन डॉक्युमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट) अपलोड करें।
- अपने केटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
- अब फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
जरूरी लिंक (Important Links)
| विवरण | लिंक (क्लिकबेल टेक्स्ट) |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 21 अप्रैल 2025 |
| अंतिम तिथि | 30 मई 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करें | Apply Now (Free Registration) |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | Download Notification PDF |
| ऑफिशियल वेबसाइट | Access Official Portal |
FAQs – Rajasthan Pre Veterinary Test 2025
Q1. Rajasthan Pre Veterinary Test 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
उत्तर: आवेदन 21 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुके हैं।
Q2. RPVT 2025 की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: अंतिम तिथि 30 मई 2025 है। लेट फीस के साथ 6 जून 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।
Q3. RPVT 2025 की परीक्षा कब होगी?
उत्तर: यह परीक्षा 3 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Q4. Rajasthan Pre Veterinary Test में कौन हिस्सा ले सकता है?
उत्तर: केवल राजस्थान के मूल निवासी, जिन्होंने 12वीं PCB विषयों के साथ पास की हो, वे आवेदन कर सकते हैं।
Q5. Rajasthan Pre Veterinary Test का रिजल्ट कब आएगा?
उत्तर: RPVT 2025 का रिजल्ट 25 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा।
