REET Mains Exam Date 2026 को लेकर लाखों अभ्यर्थियों में लगातार उत्सुकता बनी हुई है। राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि रीट परीक्षा 2026 कब होगी, पात्रता क्या रहेगी, वैकेंसी कब आएगी और REET Pre Form Date 2026 क्या हो सकती है।
इस लेख में हम आपको रीट मेन्स परीक्षा तिथि 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, संभावित शेड्यूल, योग्यता शर्तें और लेटेस्ट अपडेट आसान भाषा में बताएंगे, ताकि आप किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न जाएं।
REET Mains 2026 क्या है?
REET का पूरा नाम Rajasthan Eligibility Examination for Teachers है ये राजस्थान में थर्ड ग्रेड अध्यापक बनने के लिए आयोजित की जाती है ये दो लेवल पर होती है जिसमे Level 1 में कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी टीचर) और Level 2 में कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी टीचर) बने के लिए होता है लेकिन इसमें REET प्रारंभिक (Prelims) पास करता है, उसको ही REET Mains में बैठने दिया जाता है।
जाने क्या है इस आर्टिकल में ?
Read More : REET Mains 3rd Grade Bharti 2025: राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के 7759 पदों की पूरी जानकारी
REET Mains Notes 2025: रीट मुख्य परीक्षा के लिए बेस्ट नोट्स PDF में Free Download करें
REET Mains Exam Date – एक नजर में
| विषय | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा नाम | REET Mains Exam 2026 |
| पात्रता परीक्षा तिथि | 27 और 28 फरवरी 2025 (दो शिफ्टों में) |
| मुख्य परीक्षा तिथि | 17 से 21 जनवरी 2026 |
| परीक्षा की शिफ्ट | शिफ्ट 1: सुबह 10:00 – दोपहर 12:30शिफ्ट 2: दोपहर 3:00 – शाम 5:30 |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे 30 मिनट |
| नेगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती |
| एडमिट कार्ड | आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें |
REET Mains Exam Date 2025-26 – जानिए कब होगी परीक्षा?
Rajasthan 3rd grade teacher bharti 2025 के तहत 32,000+ पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस पदों के लिए REET पात्रता परीक्षा (प्रारंभिक) का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को दो शिफ्टों में किया गया था। अब जनवरी में रीट मुख्य परीक्षा (REET Mains 2026) का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथि और विस्तृत जानकारी की घोषित कर दी गई है।
REET Mains Exam Date 2026 – रीट परीक्षा कब होगी?
REET Mains Exam Date 2026 को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) या माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से पहले ही आधिकारिक तारीख जारी की गई है। जिसमे रीट मुख्य परीक्षा २026 की शुरुआत 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक ऑफलाइन में सेण्टर के माध्यम से करवाई जाएगी।

REET Mains Exam Date 2026
REET मेन्स परीक्षा का आयोजन निम्नलिखित तिथियों पर होगा:
| दिनांक | दिन |
|---|---|
| 17 जनवरी 2026 | शनिवार |
| 19 जनवरी 2026 | सोमवार |
| 20 जनवरी 2026 | मंगलवार |
| 21 जनवरी 2026 | बुधवार |
🕙 REET Mains Exam Shift Timings:
- प्रथम शिफ्ट: सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
- द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं ताकि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें।
REET Mains Exam Date kaise Dekhe ?
REET परीक्षा की तारीख और गाइडलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद “News & Notifications” सेक्शन में जाएं।
- “Primary & Upper Primary School Teacher 2024: Exam Schedule and Guideline” लिंक पर क्लिक करें।
- शेड्यूल डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
REET Mains Admit Card 2026 kab Aayega?
अगर आपको REET मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आपके पास में अपने हॉल टिकेट होना अनिवार्य है कैंडीडेट अपना एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है REET Mains Admit Card में अभ्यार्थी का नाम, रोल न, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी शामिल होती है। REET Admit Card करने लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा। इसके लिए आप वेबसाइट पर नजर बनाये रखे।
Rajasthan 3rd Grade Teacher परीक्षा केंद्र की जानकारी
REET Mains Exam राजस्थान के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र का विवरण उम्मीदवार के Admit Card में दिया जाएगा। सुनिश्चित करें कि आप समय से पहले पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) साथ लेकर आएं।
REET Mains Exam Pattern 2026
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 300
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
- Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती
लेवल वाइज परीक्षा:
- Level 1: कक्षा 1 से 5 के लिए
- Level 2: कक्षा 6 से 8 के लिए
RSMSSB Teacher Bharti Exam Date जरूरी निर्देश (Instructions)
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ईयरफोन आदि प्रतिबंधित हैं।
- केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन की अनुमति है।
- वैध फोटो आईडी (जैसे आधार, वोटर ID) साथ लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।
Rajasthan REET Mains Exam Calendar 2026 PDF Download
REET Mains परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल और दिशानिर्देश PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक करें।
रीट लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा निष्कर्ष (Conclusion)
REET Mains Exam 2025-26 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं। अब जबकि एग्जाम डेट घोषित हो चुकी है, तो अपनी तैयारी को फाइनल मोड में डाल दें। सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और समय प्रबंधन से आप निश्चित ही सफलता हासिल कर सकते हैं।
REET Mains Exam 2025-26 FAQs
Q1. REET Mains Exam 2025-26 की तिथि क्या है?
उत्तर: राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
Q2. REET Mains Admit Card 2025 कब जारी होंगे?
उत्तर: प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
Q3. REET Mains Exam 2026 किन उम्मीदवारों के लिए है?
उत्तर: यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने फरवरी 2025 में आयोजित पात्रता परीक्षा (REET) पास की है।

BSTC FIRST YEAR(2024-25) VALE REET KI EXAM DE SAKTE HAIN KYA AUR VALID BHI HO JAYEGA KYA
pre pass ki h to aap mains 2026 de sakte hai