Adhaar Card Photo & Mobile Number Update 2026 : आधार कार्ड में फोटो और मोबाइल नंबर अपडेट करें, घर बैठे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Adhaar Card Photo & Mobile Number Update 2026 : आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक विशिष्ट पहचान पत्र है। इसका काम आजकल हर जगह पड़ता है। बैंकों में भी इसका उपयोग बहुत महत्वपूर्ण है। आधार कार्ड को UIDAI के द्वारा जारी किया जाता है। वर्तमान समय में यदि हम देखें तो आधार कार्ड की उपयोगिता बहुत है। किसी भी प्रकार की Govt. Job की परीक्षा हो वहाँ आपके वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी होता है। आधार कार्ड एक 12 अंको की यूनिक पहचान संख्या होती है। जो हर भारतीय नागरिक को दी जाती है। आधार कार्ड ने पूरे भारत में अपनी एक अलग ही पहचान कायम कर ली है। आज के समय में प्रत्येक नागरिक के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड में फोटो कैसे अपडेट करें ?
  • आधार कार्ड में मोबाईल नंबर कैसे अपडेट करें ?
  • आधार कार्ड में अपडेट के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी ?
  • आधार कार्ड अपडेट करने में कितनी फीस लगती है ?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे उपलब्ध करा दी गई है….
Adhaar Card Photo & Mobile Number Update 2026

आधार कार्ड क्यों आवश्यक है ?

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आधार कार्ड की कितनी अहमियत भारत में है। आधार कार्ड भारत में एक विशिष्ट पहचान का एकमात्र साधन बन चुका है। प्रत्येक नागरिक इस को एक अलग यूनिक पहचान संख्या जारी की जाती है। आधार कार्ड का उपयोग बहुत जगहों पर किया जाता है जैसे –

  • बैंक खाता खोलने में जरूरी।
  • सिम कार्ड लेने में आवश्यक।
  • सरकारी योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, पेंशन आदि में।
  • इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के कामों में आधार कार्ड का उपयोग किया जाता है।
  • सबसे महत्वपूर्ण इससे आपकी नागरिकता की पहचान होती है।

आधार कार्ड को अपडेट करने में कितनी फीस लगती हैं ?

आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए एक चार्जशीट विभाग द्वारा जारी की गई है, उसके अनुसार अलग अलग प्रकार के संशोधन के लिए अलग अलग फीस लगती है। यानी आपको मोबाइल नंबर अपडेट करना है तो अलग चार्ज देना होगा और फोटो अपडेट करना है तो अलग चार्ज देना होगा। आपको विभाग की चार्जशीट नीचे दे दी गई है –

CategoryFees
नाम/ पता/ जन्म तिथि/ लिंग/ भाषा में अपडेट के लिए₹75
फिंगरप्रिंट/ आँखों की स्कैन/ फोटो में अपडेट के लिए₹125
मोबाइल नम्बर अपडेट के लिए₹75

आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए Important Documents (महत्वपूर्ण दस्तावेज)

आपको यदि आधार कार्ड में मोबाईल नंबर और फोटो अपडेट कराना है तो स्वयं आपको को या उस व्यक्ति को जिसका आप आधार कार्ड में संशोधन कराना चाहते हैं उसको आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा। बाकि इसके लिए आपको किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ उस व्यक्ति को अपने आधार कार्ड के साथ आधार सेवा केंद्र पर जाना है जिसको अपने आधार कार्ड में संशोधन कराना है।

ऑफलाइन आधार कार्ड में फोटो और मोबाईल नंबर कैसे अपडेट करायें ?

आप यदि आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट नहीं करना चाहते या फिर आपको ऑनलाइन अपडेट नही करना आता है तो आपके लिए ऑफलाइन आधार कार्ड और मोबाईल नंबर अपडेट का तरीका हम बताते है –

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
  • फिर आपको आधार अपडेट का फॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी पहचान और पते का प्रमाण देना होगा।
  • इसके बाद आपको बायोमेट्रिक और फोटो अपडेट कराना है।
  • ध्यान रहे ये सभी वांछित प्रक्रिया आधार सेवा केंद्र पर संपन्न हो जायेगी आपको ज्यादा चिंता नहीं करनी है। सब कुछ वहाँ आपको बता दिया जायेगा।
  • अंत में आपको इसकी रसीद प्राप्त कर लेनी है, जिसको भविष्य में काम के लिए सुरक्षित रख लेना है।

ऑनलाइन आधार कार्ड में फोटो और मोबाईल नंबर कैसे अपडेट करें ?

आधार कार्ड में फोटो और मोबाईल नंबर कैसे अपडेट करें ये सवाल आप सभी के मन में बहुत रहता है। आपको यदि आपके आधार कार्ड में मोबाईल नंबर और फोटो या फिर किसी भी प्रकार का कोई भी अपडेट हो आप कैसे कर सकते हैं चलिए शुरू करते हैं –

  • सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक बेवसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
  • फिर अगले होमपेज पर आपको अपनी पसंदीदा भाषा को चुनना है।
  • इसके बाद आपको Left साइड में 3 Lines/3Dots दिखाई देंगे उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको My Adhaar पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Update Your Adhaar का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आधार नंबर डालकर OTP से लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने पूरा आधार अपडेट की विंडो खुल जायेगी आप जिसमें भी चेंज करना चाहते हैं वो कर सकते हैं।
  • अब आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे इसके बाद फीस का भुगतान करें और फाइनल सबमिट कर दें।
  • आप नीचे दिये गए Link के माध्यम से सीधा आधार अपडेट के पोर्टल पर पहुँच जायेंगे।

Adhaar Card Photo & Mobile Number Update 2026 Important Links 🔗

Update OnlineClick Here
Official Websiteuidai.gov.in

मैं अशोक कुमार हूं, एक बी.ए. का छात्र और Jobsarkar.in वेबसाइट का कंटेंट राइटर हूं। मैं सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर आधारित आर्टिकल्स लिखता हूं ताकि पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी एक ही जगह पर मिल सके।

Leave a Reply