Bihar Police Constable Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Central Selection Board of Constables (CSBC) ने 16 जुलाई से शुरू हो रही परीक्षा के लिए Bihar Police Admit Card 2025 आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए हैं।
अगर आपने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत आवेदन किया है, तो अब आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड लिंक, डाउनलोड प्रोसेस, और महत्वपूर्ण निर्देशों की पूरी जानकारी दी गई है।

जाने क्या है इस आर्टिकल में ?
Bihar Police Constable Admit Card 2025: मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संगठन | सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) |
पद नाम | कांस्टेबल |
कुल पद | 19,838 |
परीक्षा तिथि | 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | 09 जुलाई 2025 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
Bihar Police Constable Exam Dates & Admit Card Release
परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड जारी तिथि |
---|---|
16 जुलाई 2025 | 09 जुलाई 2025 |
20 जुलाई 2025 | 13 जुलाई 2025 |
23 जुलाई 2025 | 16 जुलाई 2025 |
27 जुलाई 2025 | 20 जुलाई 2025 |
30 जुलाई 2025 | 23 जुलाई 2025 |
03 अगस्त 2025 | 27 जुलाई 2025 |
एडमिट कार्ड में शामिल जानकारी
डाउनलोड करने के बाद यह सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड में ये जानकारियां सही हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- जरूरी दिशा-निर्देश
अगर कोई गलती है, तो तुरंत CSBC से संपर्क करें।
Bihar Police Constable Exam Pattern 2025
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
हिंदी | 20 | 20 |
अंग्रेजी | 20 | 20 |
विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, वनस्पति) | 20 | 20 |
सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, अर्थशास्त्र) | 20 | 20 |
सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं | 20 | 20 |
कुल | 100 | 100 |
- परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
- परीक्षा का स्तर: 10वीं कक्षा
- परीक्षा मोड: ऑफलाइन OMR बेस्ड
- कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
परीक्षा में ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
एडमिट कार्ड के साथ इनमें से कोई एक पहचान पत्र ज़रूर ले जाएं:
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- वोटर ID
Bihar Police Constable Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Bihar Police Constable Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड भरें।
- Submit बटन दबाएं और स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देख लें।
- उसका प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा में साथ लेकर जाएं।
महत्वपूर्ण लिंक
कार्य | लिंक |
---|---|
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
एडमिट कार्ड डाउनलोड | डाउनलोड करें |
नई अपडेट्स | यहां देखें |
निष्कर्ष
अगर आपने Bihar Police Constable Recruitment 2025 के लिए आवेदन किया है, तो अब समय है अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का और परीक्षा की तैयारी में कोई कमी न छोड़ने का। हमारी सलाह है कि आप समय पर एडमिट कार्ड निकालें और परीक्षा केंद्र पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे।
FAQs: Bihar Police Constable Admit Card 2025
Q.1: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कब जारी हुआ?
उत्तर: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 16 जुलाई की परीक्षा के लिए 09 जुलाई 2025 को जारी हुआ।
परीक्षा में क्या-क्या लेकर जाना जरूरी है?
उत्तर: एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार, वोटर ID) जरूरी है।