Rajasthan Police SI Bharti 2025: RPSC द्वारा नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सिलेबस Free PDF Download और चयन प्रक्रिया देखें

By Ashok kumar

Updated on:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan Police SI Bharti 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। यह भर्ती राजस्थान पुलिस के तहत सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के 1015 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। यह उन अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है जो राजस्थान पुलिस में सम्मानजनक और चुनौतीपूर्ण करियर की तलाश में हैं। RPSC सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और 8 सितंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। इस लेख में हम आपको भर्ती की पूरी जानकारी, जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, और आवेदन प्रक्रिया के साथ विस्तार से बताएंगे।

Read More: Rajasthan Police Constable New Exam Date 2025 OUT: नई परीक्षा तिथि घोषित, अब 13-14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 Highlights

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद नामसब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर
कुल पद1015
वेतनपे मैट्रिक्स लेवल 11 (ग्रेड पे ₹4200)
आवेदन प्रारंभ तिथि10 अगस्त 2025
अंतिम तिथि8 सितंबर 2025
परीक्षा तिथि5 अप्रैल 2026
आवेदन मोडऑनलाइन (SSO पोर्टल के माध्यम से)
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan Si Bharti 2025 Notification Pdf

राजस्थान पुलिस में SI (सब-इंस्पेक्टर) की भर्ती 2025 के लिए 17 जुलाई 2025 को ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। राजस्थान सरकार के द्वारा Rajasthan Si Bharti 2025 के लिए 1015 पदों पर आयोजित की जाएगी. राजस्थान सब इंस्पेक्टर 2025 के फॉर्म आवेदन 10 अगस्त 2025 को शुरू किये जायगे और इसके ऑनलाइन आवेदन की अतिम तिथि 8 सितम्बर 2025 को रात 11:59 बजे तक रखी गई है. राजस्थान एसआई भर्ती 2025 की परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को किया जाएगा . इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन निचे दिए लिंक से कर सकते है.

राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 फॉर्म आधिकारिक नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ लिंक

Rajasthan Police SI Bharti 2025: RPSC द्वारा नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सिलेबस Free PDF Download और चयन प्रक्रिया देखें
राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती का 1015 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान एसआई भर्ती 2025 पदों सख्या

RPSC सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 में कुल 1015 रिक्तियों को निम्नलिखित श्रेणियों में वितरित किया गया है:

  • उप निरीक्षक (AP): 896 पद
  • उप निरीक्षक (AP) सहरिया: 4 पद
  • उप निरीक्षक (AP) अनुसूचित क्षेत्र: 25 पद
  • उप निरीक्षक (IB): 26 पद
  • प्लाटून कमांडर (RAC): 64 पद

महिलाओं, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं, और दिव्यांगजनों के लिए क्षैतिज आरक्षण भी लागू है।

Read more: Rajasthan Police Syllabus 2025 PDF Download: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल नया सिलेबस यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Si Bharti 2025 Last Date

राजस्थान एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदान फॉर्म 10 अगस्त 2025 से शुरू किये जायेगे. और आवेदन की अतिम तिथि 8 सितम्बर 2025 रात 11:59 बजे तक रखी गई है:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 17 जुलाई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 10 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 सितंबर 2025 (रात्रि 12:00 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 8 सितंबर 2025
  • परीक्षा तिथि: 5 अप्रैल 2026

Rajasthan Police SI Eligibility Criteria

आपको राजस्थान एसआई के लिए भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए और हिंदी और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है। योग्यता और आयु सीमा निचे बताई है:

Rajasthan SI Education Qualification

राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पद के लिए, कैंडीडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए और उनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

Rajasthan SI Age Limit

राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष (1 जनवरी 2026 के आधार पर) है। आरक्षित श्रेणियों के कैंडीडेट को ऊपर दिए हुए आयु सीमा में छूट मिलती है। 

Rajasthan SI Salary

राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) का वेतन लगभग 46,000 से 50,000 रुपये प्रति माह होता है। इसमें मूल वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। ट्रेनिंग के दौरान, वेतन 23,000 रुपये के करीब होता है, जो प्रोबेशन के बाद बढ़कर 58,000 रुपये तक हो सकता है. 

Rajasthan Police SI Selection Process 2025

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में की जाती है जो आप को निचे बताई गई है:

  1. लिखित परीक्षा (Written Test)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)
  3. साक्षात्कार (Interview)

Rajasthan Police SI Exam Pattern 2025

राजस्थान पुलिस एसआई एग्जाम पैटर्न 2025 में लिखित परीक्षा में 2 पेपर आयोजित की जाती है। जिसमें पहला पेपर तो सामान्य हिंदी का होता जिसमें 100 प्रश्न 200 अंक के पूछे जाते है। और सेकंड पेपर सामान्य ज्ञान और विज्ञान का होता इसमें भी 100 प्रश्न 200 अंक के पूछे जाते है, जो दोनों पेपर में 2 घंटे का समय होता है। जिसमे प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए 1/3 (0.33) अंक काटे जाएंगे।

इसमें PET Criteria (पुरुष, महिला और पूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग और PET में दौड़, लंबी कूद और चिनिंग अप / शॉट पुट जैसे मापदंड शामिल हैं। प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। अतिम में साक्षात्कार (Interview) 50 अंक का होगा जिसमें आपको न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 18 लाने है।

Written Test

पेपरविषयप्रश्नअंकसमय
Paper-1सामान्य हिंदी1002002 घंटे
Paper-2सामान्य ज्ञान और विज्ञान1002002 घंटे
कुल200400

Rajasthan Police SI Syllabus 2025

Paper-1: General Hindi

  • व्याकरण, शब्द प्रयोग, संधि, समास, वाक्य संशोधन, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, वर्तनी, आदि।

Paper-2: General Knowledge & General Science

  • राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति और साहित्य
  • भारतीय इतिहास और भूगोल
  • राजस्थान का भूगोल
  • भारतीय संविधान और शासन प्रणाली
  • राजस्थान की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था
  • विज्ञान और तकनीकी
  • समसामयिक घटनाएं (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय)
  • लॉजिकल रीजनिंग और मानसिक क्षमता

Read More: Rajasthan Police Constable Bharti 2025: 10000 पदों पर कांस्टेबल भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Rajasthan Police SI Syllabus PDF 2025 Downlaod

आधिकारिक सिलेबस पीडीएफ जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे:

राजस्थान SI सिलेबस 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

RPSC सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. न्यूज और इवेंट्स सेक्शन: होम पेज पर न्यूज और इवेंट्स या रिक्रूटमेंट एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में जाएं।
  3. नोटिफिकेशन डाउनलोड करें: RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और पात्रता सुनिश्चित करें।
  4. एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन: sso.rajasthan.gov.in पर अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म भरें: रिक्रूटमेंट पोर्टल पर RPSC Sub Inspector & Platoon Commander Recruitment 2025 के लिए Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  6. दस्तावेज अपलोड करें: नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क जमा करें: अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  8. फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Rajasthan Police SI Bharti 2025 महत्वपूर्ण लिंक

ऑफिसियल वेबसाइटpolice.rajasthan.gov.in
पुलिस एसआई भर्ती 2025 नोटिफिकेशनयहा से डाउनलोड करे
राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक (SI) आवेदन करेआवेदन करे

Rajasthan Police SI Vacancy 2025 निष्कर्ष

RPSC सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 राजस्थान पुलिस में करियर बनाने का एक शानदार अवसर है। 1015 पदों के लिए यह भर्ती उन ग्रेजुएट्स के लिए आदर्श है जो पुलिस सेवा में योगदान देना चाहते हैं। समय पर आवेदन करें, आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, और सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी को व्यवस्थित करें। नवीनतम अपडेट्स के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर नजर रखें।

यदि आपके पास इस भर्ती से संबंधित कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट करें। हमारी टीम आपकी सहायता के लिए तैयार है। साथ ही, RPSC भर्ती अपडेट्स के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।

FAQs – Rajasthan Police SI Recruitment 2025

Q. राजस्थान पुलिस SI भर्ती 2025 कब आएगी?

A. RPSC के द्वारा पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए 17 जुलाई 2025 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Q. Rajasthan SI भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म कब भरे जायेगे ?

A. राजस्थान एसआई भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 अगस्त 2025 से शुरू किये होगे.

Q. राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 की अतिम तिथि क्या है ?

A. सब इंस्पेक्टर 2025 फॉर्म की अतिम तिथि 8 सितम्बर 2025 निर्धारित है.

Q. SI भर्ती में चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?

A. SI भर्ती में लिखित परीक्षा, PET और इंटरव्यू।

Q. SI भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें?

A. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या Sso Id से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

मैं अशोक कुमार हूं, एक बी.ए. का छात्र और Jobsarkar.in वेबसाइट का कंटेंट राइटर हूं। मैं सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर आधारित आर्टिकल्स लिखता हूं ताकि पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी एक ही जगह पर मिल सके।

2 thoughts on “Rajasthan Police SI Bharti 2025: RPSC द्वारा नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सिलेबस Free PDF Download और चयन प्रक्रिया देखें”

Leave a Comment