E Aadhar Card Download: आज के समय में आधार कार्ड भारत का सबसे जरूरी पहचान दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक लगभग हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पडती है।
अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या आप उसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप आसानी से E Aadhar Card Download कर सकते हैं।
भारत सरकार की आधिकारिक संस्था Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने आधार कार्ड को PDF Format में डाउनलोड करने की सुविधा दी है। इस डिजिटल आधार को ई-आधार (e-Aadhaar) कहा जाता है और यह पूरी तरह वैध होता है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि E Aadhar Card Download कैसे करें, मोबाइल से आधार PDF कैसे निकाले और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।
E Aadhaar Card Download क्या है?
E Aadhar Card आधार कार्ड का डिजिटल संस्करण होता है जिसे आप इंटरनेट से PDF फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। यह आधार कार्ड का वही वैध दस्तावेज होता है जो आपको पोस्ट से मिलने वाले आधार कार्ड की तरह ही सरकारी और निजी कार्यों में मान्य होता है।
- आधार नंबर
- नाम
- जन्मतिथि
- पता
- फोटो
- QR Code

जाने क्या है इस आर्टिकल में ?
E Aadhar Card Download कैसे करें?
अगर आप E Aadhar Card Download Online करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले Unique Identification Authority of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Download Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया Captcha Code दर्ज करें।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका E Aadhar Card PDF Download हो जाएगा।
मोबाइल से E Aadhar Card Download कैसे करें?
अगर आप मोबाइल से आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप mAadhaar ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं।
- mAadhaar ऐप डाउनलोड करें
- ऐप में लॉगिन करें
- Aadhaar Services पर जाएं
- Download Aadhaar विकल्प चुनें
- OTP वेरिफिकेशन करें
E Aadhar Card PDF पासवर्ड क्या होता है?
Download की गई Aadhaar PDF file को खोलने के लिए Password पूछेगा।
पीडीऍफ़ ओपन करने के लिए Password Format निचे बताया है :
पहले 4 अक्षर (Name के) + जन्म वर्ष (YYYY)
Example:
Name: Ashok Kumar
Year of Birth: 2001
Password होगा → ASHO2001
E Aadhar Card Download के फायदे
E Aadhaar डाउनलोड करने के कई फायदे हैं:
- कभी भी और कहीं भी डाउनलोड कर सकते हैं
- आधार कार्ड खोने का डर नहीं रहता
- सरकारी कामों में मान्य
- मोबाइल में सुरक्षित रहता है
ई आधार कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट लिंक
| E Aadhar Download | Download Now |
| Digilocker से आधार कार्ड डाउनलोड | यहा से देखे |
| आधार कार्ड में पता कैसे बदले | यहा से देखे |
Aadhaar Card Download से जुड़े FAQs
ई-आधार पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
अपना आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर my Aadhar पर आधार नंबर, रजिस्टर मोबाईल नंबर से OTP वेरीफाई कर लॉग इन कर के पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते है.
ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए कौन सी वेबसाइट है?
ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट है — myaadhaar.uidai.gov.in ।
आप इस साइट पर जाकर अपना Aadhaar Number, Enrollment ID या Virtual ID डालकर OTP के माध्यम से आसानी से E-Aadhaar PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
ई-आधार pdf कैसे खोलें?
ई आधार पीडीऍफ़ को खोलने के लिए अपने नाम के प्रथम चार अक्षर और जन्म तिथि का वर्ष का प्रयोग करके खोल सकते है.
3 thoughts on “E Aadhar Card Download 2026: मोबाइल से ई-आधार कार्ड PDF डाउनलोड कैसे करें”