राजस्थान की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का मौका सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD Rajasthan) ने Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन के पदों पर जिला स्तर पर ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
अगर आप 10वीं या 12वीं पास महिला अभ्यर्थी हैं और अपने ही जिले में सरकारी नौकरी करना चाहती हैं, तो यह मौका बिल्कुल न चूकें। और आवेदन फॉर्म संबंधित जिले के बाल विकास कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे – पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, और महत्वपूर्ण लिंक।
जाने क्या है इस आर्टिकल में ?
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान |
पदों का नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन |
कुल पद | 1000+ (जिलेवार) |
योग्यता | 10वीं / 12वीं पास |
आवेदन मोड | ऑफलाइन |
चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट के आधार पर |
आधिकारिक वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
जॉब लोकेशन | संबंधित गृह जिला, राजस्थान |
Rajasthan Anganwadi Bharti 2025 Latest News
राजस्थान के हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, करौली और भरतपुर जिलों के लिए आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर रही हैं, अभ्यर्थी को वहीं की निवासी होना अनिवार्य है।
📌 आवेदन 30 जून से 22 जुलाई 2025 तक जिला अनुसार किए जा सकते हैं।
जिलेवार आवेदन की अंतिम तिथि (District Wise Dates)
जिला | पद | आवेदन की तारीख |
---|---|---|
नागौर | कार्यकर्ता/सहायिका | 1 जुलाई – 31 जुलाई 2025 |
उदयपुर | साथिन | 30 जून – 28 जुलाई 2025 |
धौलपुर | साथिन | 26 जून – 25 जुलाई 2025 |
सिरोही | साथिन | 25 जून – 25 जुलाई 2025 |
सवाई माधोपुर | साथिन | 24 जून – 24 जुलाई 2025 |
भीलवाड़ा | कार्यकर्ता/सहायिका | 28 जून – 28 जुलाई 2025 |
हनुमानगढ़ | कार्यकर्ता/सहायिका | 30 मई – 30 जून 2025 |
राजसमंद | कार्यकर्ता/सहायिका | 26 जून – 28 जुलाई 2025 |
बीकानेर | कार्यकर्ता/सहायिका | 11 जून – 10 जुलाई 2025 |
भरतपुर | कार्यकर्ता/सहायिका | 11 जून – 10 जुलाई 2025 |
प्रतापगढ़ | कार्यकर्ता/सहायिका | 25 जून – 24 जुलाई 2025 |
करौली | साथिन | 21 जून – 22 जुलाई 2025 |
भरतपुर (2nd) | साथिन | 4 जून – 3 जुलाई 2025 |
Application Fee
इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सभी पात्र महिला अभ्यर्थियां निशुल्क आवेदन कर सकती हैं।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Age Limit
पद का नाम | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|---|
सहायिका और कार्यकर्ता | 18 वर्ष | 35 वर्ष |
साथिन | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
आरक्षित वर्ग की महिलाएं | अनुसूचित जाति/जनजाति, विधवा, तलाकशुदा, विशेष योग्यजन महिला | 5 वर्ष की छूट |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
पद | योग्यता |
---|---|
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका | 12वीं पास |
साथिन | 10वीं पास |
👉 सभी सर्टिफिकेट मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज़
- 10वीं / 12वीं मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पहचान पत्र (Aadhar Card, Ration Card आदि)
- RSCIT प्रमाण पत्र (यदि है)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
How to Apply for Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025
- सबसे पहले wcd.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अपने जिले का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- पात्रता की पुष्टि करें।
- आवेदन फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड करें या कार्यालय से निशुल्क लें।
- फॉर्म को सही-सही भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज़ संलग्न करें।
- लिफाफे में बंद करके संबंधित CDPO ऑफिस में अंतिम तिथि से पहले जमा करवाएं।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Important Links
लिंक का नाम | एक्शन लिंक |
---|---|
प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, नागौर, उदयपुर, हनुमानगढ़, धौलपुर, बीकानेर, करौली, भरतपुर प्रथम, भरतपुर सेकंड, राजसमंद, सिरोही, सवाई माधोपुर | सभी जिलों का PDF |
महिला एवं बाल विकास विभाग वेबसाइट | Official Website |
निष्कर्ष
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। बिना किसी परीक्षा के, मेरिट लिस्ट के आधार पर ही चयन किया जाएगा। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और अपने जिले में सरकारी नौकरी पाना चाहती हैं, तो इस भर्ती का हिस्सा जरूर बनें। समय पर आवेदन करें और सभी दस्तावेज़ पूरे रखें।
Rajasthan Anganwadi Bharti 2025 – FAQs
Q1. राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans: आवेदन ऑफलाइन करना होगा। संबंधित जिले का नोटिफिकेशन देखकर आवेदन करें।
Q2. क्या पुरुष अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
Ans: नहीं, केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं।
Q3. क्या इसमें परीक्षा होती है?
Ans: नहीं, चयन मेरिट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होता है।
Q4. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: जिलेवार अंतिम तिथियां अलग-अलग हैं। अपने जिले का नोटिफिकेशन देखें।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 किन जिलों में जारी है?
प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, नागौर, उदयपुर, हनुमानगढ़, धौलपुर, बीकानेर, करौली, भरतपुर, राजसमंद, सिरोही, सवाई माधोपुर।
1 thought on “Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन पदों पर भर्ती शुरू”