Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं। इस वर्ष लगभग 10,68,109 विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं और अब सभी छात्रों को अपने RBSE 10th Result 2026 का इंतजार है।
ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट 20 मार्च 2026 तक जारी किया जा सकता है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया है कि कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है और परिणाम जल्द घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।
रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम रोल नंबर या नाम से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते है।
इसे भी पढ़े : आधार ऑपरेटर की 12वीं पास के लिए भर्ती, बिना फीस आवेदन
Rajasthan Board 10th Result 2026 Overview
| Details | Information |
|---|---|
| Board Name | Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE), Ajmer |
| Academic Session | 2025-26 |
| Exam Name | Rajasthan Board 10th Exam |
| Exam Date | 12 February to 28 February 2026 |
| Total Students | 10,68,109 |
| Result Category | RBSE 10th Result 2026 |
| Result Date | 20 March 2026 (Expected) |
| Official Website | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
RBSE 10th Class Result 2026 Latest News
राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी परीक्षा केंद्रों से कॉपियां एकत्र कर ली गई हैं और अब केंद्रीय मूल्यांकन केंद्रों और घरों पर कॉपी जांच का कार्य शुरू हो चुका है।
बोर्ड सचिव ने सभी मूल्यांकन प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर उनके अंक ऑनलाइन बोर्ड को भेजे जाएं। जैसे ही सभी विषयों के अंक बोर्ड की आईटी शाखा को प्राप्त हो जाएंगे, उसके बाद मार्कशीट तैयार कर प्रिंटिंग के लिए भेज दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 तक घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद RBSE 12th Result 2026 (Arts, Science, Commerce) भी मार्च के अंत तक जारी किया जा सकता है।

Rajasthan Board 10th Result 2026 Kab Aayega
हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान बोर्ड का प्रयास है कि 10वीं कक्षा का परिणाम मार्च के तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाए।
संभावित रूप से:
👉 RBSE 10th Result 2026 Date – 20 March 2026 (Expected)
रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते है।
RBSE 10th Class Result 2026 Kaise Check Kare
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब RBSE 10th Class Result 2026 के लिंक को ओपन करें।
- यहां अपना Roll Number दर्ज करें।
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आप अपने सभी विषयों के नंबर चेक कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026 Name Wise Kaise Check Kare
अगर आपके पास रोल नंबर नहीं है तो आप नाम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले IndiaResults वेबसाइट ओपन करें।
- इसके बाद Rajasthan State के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब RBSE 10th Result 2026 के लिंक पर जाएं।
- यहां अपना नाम और पूछी गई जानकारी भरें।
- इसके बाद Submit पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
RBSE 10th Result 2026 Passing Marks
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। यदि किसी छात्र को किसी विषय में कम अंक मिलते हैं तो वह सप्लीमेंट्री परीक्षा के माध्यम से पास हो सकता है।
RBSE 10th Result 2026 Important Links
| Information | Link |
|---|---|
| RBSE 10th Result Date | 20 March 2026 |
| RBSE 10th Result Check | Update Soon |
| Official Website | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
1 thought on “Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10th क्लास रिजल्ट डेट 2026 जारी, यहां से चेक करो”