नमस्ते दोस्तों, मै आपको आज Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएगे. राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान की बेटियों को प्रोत्साहन देने के लिए एकल द्विपुत्री पुरस्कार योजना 2025 का ऐलान कर दिया है। राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में वर्ष 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं को राज्य स्तर पर ₹51,000 और जिला स्तर पर ₹11,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
राजस्थान सरकार द्वारा तय कट ऑफ नंबर या उससे ज्यादा अंक लाये है जो अपने परिवार की एकमात्र संतान है या परिवार में दो संतानों है और दोनों ही लड़की है या तीन लडकिया है जिनमे से एक लड़की के बाद में दो जुड़वाँ है तो पुरस्कार योजना के लिए फॉर्म आवेदन कर सकते है Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2025 के लिए फॉर्म आवेदन करने की अतिंम दिनाक 30 मई 2025 निर्धारित की गई है.
राजस्थान माद्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पात्रता एग्जाम 2024 की होनहार एकल/ द्विपुत्री पुरस्कार योजना के लिए आवेदन फॉर्म मागे है राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना के लिए आवेदन प्रिकिया शुरु हो गई है और आवेदन करने की अतिम तिथि 30 मई 2025 रखी गई है Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2025 के लिए 10वी और 12वी पास प्रतिभाशाली गर्ल्स आवेदन फॉर्म भर सकती है उम्मीदवार राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2025 की विस्तारित सुचना ऑफिसियल नोटिस से प्राप्त कर सकते है.
Read more : Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: घर बैठे करें नौकरी, 8वीं-10वीं पास के लिए निकली 4525 पदों पर भर्ती
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2025 क्या है?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा चलाई जा रही यह योजना उन छात्राओं के लिए है:
- जो एकल संतान (सिर्फ एक पुत्री) हैं,
- या दो पुत्रियां (द्विपुत्री) हैं,
- या तीन पुत्रियों में एक पुत्री के बाद जुड़वां पुत्रियाँ हैं, और जिन्होंने राज्य या जिला स्तर पर निर्धारित कटऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2025: पात्रता
- राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 (10वीं/12वीं) में राज्य/जिला स्तर की मेरिट में चयनित छात्राएं।
- परिवार में केवल एक पुत्री, या दो पुत्रियाँ, या तीन पुत्रियाँ (जुड़वां शामिल) हों।
- निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2025: कट ऑफ मार्क्स और इनाम
परीक्षा | विषय | राज्य स्तर कट ऑफ | पुरस्कार राशि (राज्य) | पुरस्कार राशि (जिला) |
---|---|---|---|---|
माध्यमिक (10वीं) | सभी | 584 | ₹31,000 | ₹11,000 |
उच्च माध्यमिक (12वीं) | विज्ञान | 491 | ₹51,000 | ₹11,000 |
उच्च माध्यमिक (12वीं) | वाणिज्य | 484 | ₹51,000 | ₹11,000 |
उच्च माध्यमिक (12वीं) | कला | 487 | ₹51,000 | ₹11,000 |
व्यवसायिक | सभी विषय | 585 (10वीं), 479-484 (12वीं) | ₹31,000 – ₹51,000 | ₹11,000 |
➡ नोट: जिला स्तर के कट ऑफ अंक जिले अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना आवश्यक दस्तावेज
- मूल आवेदन पत्र (बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करें)
- ₹50 के स्टाम्प पेपर पर माता-पिता का शपथ पत्र (नोटरी से सत्यापित)
- संस्था प्रधान का अनुशंसा पत्र
- राशन कार्ड / जन आधार कार्ड (सत्यापित कॉपी)
- बैंक पासबुक / चेक की सत्यापित कॉपी
- आधार कार्ड / वोटर आईडी की सत्यापित कॉपी
- बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट की सत्यापित कॉपी
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन पत्र और शपथ पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें।
- A4 साइज़ पेपर पर प्रिंट निकालें और सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
- जिस स्कूल से परीक्षा उत्तीर्ण की है वहां से संस्था प्रधान की अनुशंसा प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजें:
सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर।
- आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2025 है।
📌 महत्वपूर्ण: आवेदन भेजने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2025: महत्वपूर्ण लिंक्स
विवरण | लिंक |
---|---|
आवेदन अंतिम तिथि | 30 मई 2025 |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
निष्कर्ष:
राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2025 बालिकाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यदि आपने 10वीं या 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं और पात्रता मानदंड पूरे करते हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।