Rajasthan VDO Syllabus 2025 PDF In Hindi & New Exam Pattern: ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस 2025

By Ashok kumar

Published on:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan VDO Syllabus 2025 PDF: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए नया एग्जाम पैटर्न और विस्तृत सिलेबस (Rajasthan VDO Syllabus 2025) जारी कर दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको VDO Syllabus 2025 PDF Download, परीक्षा पैटर्न, विषयवार जानकारी और जरूरी टिप्स देंगे, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके।

Rajasthan VDO Syllabus 2025 PDF लिंक से करें डाउनलोड

RSMSSB द्वारा जारी नवीनतम सिलेबस को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। यह सिलेबस आपकी परीक्षा की रणनीति और अध्ययन योजना बनाने में सहायक होगा।

👉 Prelims Syllabus PDF डाउनलोड करें  👉 Mains Syllabus PDF डाउनलोड करें

Read more: Rajasthan Police Syllabus 2025 PDF Download: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल नया सिलेबस यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan VDO Exam Overview 2025

विवरणजानकारी
संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
विभागपंचायती राज विभाग
परीक्षा का नामRSMSSB ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
परीक्षा स्तरराज्य स्तर
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा
निगेटिव मार्किंग0.33 (मुख्य परीक्षा में)

VDO Bharti 2025 परीक्षा तिथि और रिजल्ट अपडेट

RSMSSB के अधिकारी अलोक राज ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि VDO मुख्य परीक्षा 12 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। साथ ही बोर्ड के अनुसार परिणाम 12 अक्टूबर 2025 को घोषित किया जाएगा। विभाग से अनुमोदन मिलने के बाद सभी प्रक्रिया समय पर पूरी कर दी जाएगी।

rajasthan vdo exam date 2025

Rajasthan VDO Bharti 2025 – जरूरी बातें

  • यह भर्ती CET Graduation Level के आधार पर होगी।
  • केवल वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने CET पास किया है
  • पहले इस पद को “ग्राम सेवक” के नाम से जाना जाता था, अब इसे “ग्राम विकास अधिकारी (VDO)” कहा जाता है।
  • परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए टाइम टेबल बनाएं और मॉक टेस्ट जरूर दें।

Rajasthan VDO Exam Pattern 2025 – पूरा विवरण

Preliminary Exam Pattern (प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न)

  • कुल प्रश्न: 150
  • अंक: 300
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं
  • समय: 2 घंटे
विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान2040
हिंदी50100
गणित50100
कंप्यूटर1020
तार्किक क्षमता1020
राजस्थान सामान्य ज्ञान510
सामान्य विज्ञान510
कुल150300

 Mains Exam Pattern (मुख्य परीक्षा पैटर्न)

  • कुल प्रश्न: 160
  • अंक: 200
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3
  • समय: 3 घंटे
विषयप्रश्नअंक
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी50
गणित40
सामान्य ज्ञान20
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन30
कृषि और आर्थिक संसाधन30
इतिहास और संस्कृति30
कुल160200

Rajasthan Gram Vikas Adhikari Syllabus 2025 – विषयवार जानकारी

आपको राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी पाठ्यक्रम को दो भागे में बाटा गया जिसमे आप के दो पेपर का आयोजन किया जाता है प्रिलम्स और मैन्स परीक्षा का आयोजन किया जाता है आपको निचे दोनों का सिलेबस हिंदी में दिया गया है:

Rajasthan Vdo Prelims Syllabus 2025

आपको निचे टॉपिक वाइज राजस्थान वीडीयो प्रेलिम्स सिलेबस को दिया गया है:

1️⃣ समसामयिक विषय:

  • राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाएं
  • सरकारी योजनाएं और खेल से जुड़ी खबरें

2️⃣ भूगोल और प्राकृतिक संसाधन:

  • राजस्थान की जलवायु, वनस्पति, मृदा, खनिज, जल स्रोत
  • भारत की पारिस्थितिकी, वन्य जीवन, महासागर और पर्वत
  • जनसंख्या, बेरोजगारी, सूखा, मरुस्थलीकरण

3️⃣ कृषि और आर्थिक विकास:

  • राजस्थान की प्रमुख फसलें और सिंचाई परियोजनाएं
  • खाद्य एवं वाणिज्यिक फसलें
  • जनजातियां और उनकी अर्थव्यवस्था
  • कृषि आधारित उद्योग

4️⃣ इतिहास और संस्कृति:

  • राजस्थान और भारत के स्मारक, धार्मिक परंपराएं
  • संत, कवि, लोक देवता, त्योहार, मेलों की जानकारी
  • लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, हस्तशिल्प, वेशभूषा

5️⃣ सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी:

  • संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम
  • मुहावरे, लोकोक्तियां, शब्द शुद्धि और वाक्य शुद्धि
  • अंग्रेजी ग्रामर आधारित प्रश्न और पैसेज आधारित प्रश्न

6️⃣ गणित:

  • प्रतिशत, औसत, लाभ-हानि, ब्याज, अनुपात
  • समय-दूरी, साझा, चक्रवृद्धि ब्याज, किश्त, परिमिति
  • ज्यामिति: त्रिकोण, वृत्त, चतुर्भुज, रचनाएं
  • सांख्यिकी: माध्य, माध्यिका, माप, विचलन

7️⃣ सामान्य मानसिक योग्यता और तर्कशक्ति:

  • तार्किक विश्लेषण, कोडिंग-डिकोडिंग, पजल्स
  • रक्त संबंध, दिशा ज्ञान, आंकड़ों की व्याख्या

8️⃣ प्रशासनिक ढांचा:

  • राज्य, जिला, तहसील, पंचायत स्तर का संगठन

9️⃣ कंप्यूटर ज्ञान:

  • हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, फाइल सिस्टम
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, MS Office (Word, Excel, PowerPoint)
  • इंटरनेट, साइबर सुरक्षा, डिजिटल एप्लीकेशंस

Read more : Rajasthan Govt Calendar 2025 PDF Free Download in Hindi

📥 Rajasthan VDO Syllabus 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?

  1. “VDO Syllabus 2025” पर क्लिक कर PDF डाउनलोड करें।
  2. ऑफिसियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  3. “Candidate Corner” सेक्शन में जाएं।
  4. “Syllabus” लिंक पर क्लिक करें।
विवरणलिंक
VDO Prelims Syllabusडाउनलोड करे
Vdo Mains Syllabusडाउनलोड करे
Official Websitersmssb.rajasthan.gov.in
New UpdatesClick Here

निष्कर्ष

Rajasthan Gram Vikas Adhikari Syllabus 2025 आपकी सफलता की कुंजी हो सकता है यदि आप इसे सही ढंग से समझकर तैयारी करें। परीक्षा पैटर्न और विषयवार सिलेबस के अनुसार नियमित अभ्यास करें, और परीक्षा तिथि से पहले सभी विषयों को कवर करें।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q.1 ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस कब जारी हुआ?

ANS. RSMSSB ने इसे अप्रैल 2025 में अपनी वेबसाइट पर जारी किया।

Q.2 ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस कैसे डाउनलोड करें?

ANS. ऑफिशियल वेबसाइट से या ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q.3 परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?

ANS. कुल दो पेपर होते हैं – प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains)।

मैं अशोक कुमार हूं, एक बी.ए. का छात्र और Jobsarkar.in वेबसाइट का कंटेंट राइटर हूं। मैं सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर आधारित आर्टिकल्स लिखता हूं ताकि पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी एक ही जगह पर मिल सके।

Leave a Comment