नमस्ते दोस्तों, इस लेख में Rajasthan LDC SYllabus 2025 के बारे में आप को न्यू एग्जाम पैटर्न और पीडीऍफ़ की लिंक इस लेख में आपको डायरेक्ट उपलब्ध करवाउगा जो भी अभ्यार्थी राजस्थान एलडीसी भर्ती की तैयारी कर रहे है उनको ये जानना बहुत आवश्यक है की RSMSSB LDC Syllabus 2025 में क्या क्या है क्योकि अगर वह Rajasthan LDC Syllabus and Exam Pattern Download करके नही देखेगे तो वो कुछ भी स्टडी करेगे जिससे उनको बहुत सारा पढना पड़ेगा और उनका रास्ता भटक जायेगा इस लिए आपको तैयारी शुरु करने के पहले पाठ्यकम देखना बहुत जरुरी है।
जो भी उम्मीदवार राजस्थान एलडीसी भर्ती की तैयारी कर रहे है उनके लिए हम राजस्थान एलडीसी सिलेबस जारी कर दिया है और हम आपको राजस्थान एलडीसी सिलेबस को हिंदी में बतायेगे जिससें आपको समजने में आसानी हो निचे इस लेख में आपको सम्पूर्ण जानकारी और पीडीऍफ़ लिंक प्रोवाइड करवाया गया है डाउनलोड कर सकते है।
जाने क्या है इस आर्टिकल में ?
Rajasthan LDC Syllabus 2025 – संक्षिप्त जानकारी
विभाग का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
---|---|
पद का नाम | लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) |
परीक्षा का नाम | Rajasthan LDC Exam 2025 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन-पेपर आधारित) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + टाइपिंग टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
RSMSSB LDC Vacancy Syllabus
राजस्थान एलडीसी भर्ती में आपको अगर सिलेबस के हिसाब से तैयारी करते है तो आप को सबसे ज्यादा अक मिलेगे जिससे आपको पसदीदा विभाग में job मिलेगी
RSMSSB LDC Written Exam Pattern 2025 – नया परीक्षा पैटर्न
राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा 2025 में उम्मीदवारों को दो वस्तुनिष्ठ (Objective Type) पेपर देने होंगे। दोनों पेपरों में कुल 150-150 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर पेपर 100 अंकों का होगा। परीक्षा के लिए हर पेपर की समयावधि 3 घंटे तय की गई है।
साथ ही, गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
Rajasthan LDC Written Exam Paper Details:
पेपर | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|---|
1 | सामान्य ज्ञान, गणित व विज्ञान | 150 | 100 अंक | 3 घंटे |
2 | सामान्य हिंदी और अंग्रेजी | 150 | 100 अंक | 3 घंटे |
Rajasthan LDC Computer Typing Test 2025
लिखित परीक्षा में दोनों पेपरों में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार दूसरे चरण (टाइपिंग टेस्ट) के लिए योग्य होंगे जिन्होंने दोनों पेपरों में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त किए हों।
दूसरे चरण में प्रत्येक पेपर में कम से कम 30% अंक लाना आवश्यक है।
👉 SC/ST उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।
कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट – हिंदी व अंग्रेजी
Hindi Typing Test:
टेस्ट का नाम | समय | अंक |
---|---|---|
स्पीड टेस्ट (Speed) | 10 मिनट | 25 अंक |
एफिशिएंसी टेस्ट | 10 मिनट | 25 अंक |
English Typing Test:
टेस्ट का नाम | समय | अंक |
---|---|---|
स्पीड टेस्ट (Speed) | 10 मिनट | 25 अंक |
एफिशिएंसी टेस्ट | 10 मिनट | 25 अंक |
✅ नोट: टाइपिंग टेस्ट केवल कंप्यूटर पर ही आयोजित किया जाएगा, और इसमें हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं की दक्षता जांची जाएगी।
Rajasthan LDC Syllabus in Hindi 2025 – आसान भाषा में पूरी जानकारी
अगर आप राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसके सिलेबस की पूरी समझ होनी चाहिए। सही दिशा में पढ़ाई तभी संभव है जब आपको पता हो कि परीक्षा में क्या पूछा जाएगा। यहां हम आपको राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2025 की विस्तृत जानकारी सरल भाषा में दे रहे हैं।
LDC परीक्षा का पहला पेपर – विषयों की जानकारी
राजस्थान एलडीसी परीक्षा के पहले पेपर में निम्नलिखित विषय है –
General Knowledge
- राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति
- (अ) मध्यकालीन इतिहास।
- (ब) स्वतन्त्रता आन्दोलन एवं राजनैतिक चेतना।
- (स) राजनैतिक पुनःर्गठन ।
- (द) लोक भाषाएँ (बोलियाँ) एवं साहित्य ।
- (य) लोक संगीत एवं लोक नृत्य ।
- (र) सन्त, कवि, योद्धा, लोक देवता एवं लोक देवियाँ एवं सामप्रदायिक सौहार्द ।
- (ल) मेले एवं त्यौहार, रीति रिवाज, वेशभूषा तथा आभूषण।
- राजस्थान का औद्योगिक विकास –
- (अ) प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र ।
- (ब) कच्चे माल की उपलब्धता।
- (स) खनिज आधारित बड़े, छोटे एवं कुटीर उद्योग।
- (द) ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत जल विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा ।
- सामयिक मामले (सम्बन्ध) :- राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर की प्रमुख घटनाएँ एवं मुद्दे तथा सम्बन्धित संगठन एवं संस्थाएँ।
- भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन
- (अ) भारत की पारिस्थितिकी एवं वन्य प्राणी
- (ब) राजस्थान की भौतिक दशाएँ- जलवायु, वनस्पति एवं मृदा, प्रमुख भौतिक विभाग, मानव संसाधन जनसंख्या एवं जनजातियाँ, राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन खनिज, वन, जल, पशु। वन्य प्राणी एवं संरक्षण।
- राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास:- राजस्थान की प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, मरू भूमि के विकास सम्बन्धी परियोजनाएँ, हस्त उद्योग। विभिन्न आर्थिक योजनाएँ, कार्यक्रम एवं विकास की संस्थाएँ इनमें पंचायती राज एवं उनकी भूमिका।
Science
- आनुवंशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली: मेण्डेल के आनुवंशिकता के नियम, गुणसूत्रों की संरचना, न्यूक्लिक अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त, मनुष्य में लिंग निर्धारण.
- पर्यावरण अध्ययन: पारिस्थितिक तन्त्र की संरचना, पारिस्थितिक तन्त्र के जैविक घटक, पारिस्थतिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह, जैव भू रसायनिक चक्र, जैव प्रौद्योगिकी सामान्य जानकारी, जैव-पेटेन्ट, नई पादप किस्मों का परिवर्धन, ट्रांसजेनिक जीन या पराजीनी जीव.
- जन्तुओं का आर्थिक महत्व: पादपों का आर्थिक महत्व.
- रक्त समूह: रक्ताधान, आर.एच. कारक, रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य, कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य, मानव रोग : कारण एवं निवारण.
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन: ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ, उत्प्रेरक.
- धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक.
- कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक: हाईड्रोकार्बन, कार्बन के अपररूप, क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रियॉन, सी. एन.जी., बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक.
- प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम: प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा उसका निवारण.
- विद्युत: विद्युत धारा, ओम का नियम, विद्युत सेल, फैराडे के विद्युत चुम्बकीय-प्रेरण के नियम, विद्युत जनित्र, विद्युत मोटर, घरों में विद्युत संयोजन व्यवस्था, घरों में काम आने वाली विद्युत युक्तियों की कार्यविधि, रख-रखाव एवं उपयोग में लेते समय सावधानियाँ.
- अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी: भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम, सूचना प्रौद्योगिकी.
Mathematics
- वैदिक पद्धति से वर्ग का वर्ग, वर्गमूल, आयतन, घन मूल (6 अंकों तक की संख्या)
- गुणनखंड, गुणन कारक, समीकरण, दो चर वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक
- अनुपात-अनुपात, प्रतिशत, लाभ-हानि, साझा, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, छूट
- एक बिंदु पर बने कोण और रेखाएं, सरल रैखिक आकार, त्रिभुजों की संगतता, समान त्रिभुज, कार्टेशियन निर्देशांक, दो बिंदुओं के बीच की दूरी, दो बिंदुओं के बीच की दूरी के आंतरिक और बाहरी विभाजन
- क्षैतिज समतल आकार क्षेत्र, वृत्त परिधि और क्षेत्र, पृष्ठीय क्षेत्र और घन, घनाभ, गोले, शंकु और बेलन का आयतन
- कोण और उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई-दूरी की सामान्य समस्याएं
- आंकड़े प्रतिनिधित्व के आंकड़े, केंद्रीय प्रवृत्ति का मापन, औसत विचलन, जन्म मृत्यु आंकड़े और सूचकांक
LDC परीक्षा का दूसरा पेपर – भाषा ज्ञान
1 English Language
- Correction of sentences including subject, Verb, Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words wrongly used.
- Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
- Synonyms.
- Antonyms.
- One word substitution.
- Forming new words by using prefixes and suffixes.
- Confusable words.
- Comprehension of a given passage.
- Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and Notices, Tenders.
- Tenses/Sequence of Tenses.
- Voice: Active and Passive.
- Narration: Direct and Indirect.
- Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice-versa.
- Use of Articles and Determiners.
- Use of Prepositions.
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
2. Hindi Language
- शब्द – युग्म ।
- संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना ।
- शब्द – शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण ।
- वाक्य – शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण ।
- वाच्य : कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग ।
- क्रिया : सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएँ ।
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द ।
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ ।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द ।
- सरल, संयुक्त और मिश्र अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में रूपान्तरण और हिन्दी वाक्यों का अंग्रेजी में रूपान्तरण ।
- कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान ।
- सन्धि और संधि विच्छेद ।
- सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह ।
- उपसर्ग ।
- प्रत्यय ।
- पर्यायवाची शब्द ।
- विपरीतार्थक (विलोम) शब्द ।
- अनेकार्थक शब्द ।
राजस्थान एलडीसी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट 2025
लिखित परीक्षा पास करने के बाद, उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट कुल 100 अंकों का होगा और इसमें दो भाग होंगे:
👉 हिंदी टाइपिंग टेस्ट:
- Speed Test (गति परीक्षण): 10 मिनट – 25 अंक
- Efficiency Test (दक्षता परीक्षण): 10 मिनट – 25 अंक
👉 अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट:
- Speed Test: 10 मिनट – 25 अंक
- Efficiency Test: 10 मिनट – 25 अंक
योग्यता अंक (Qualifying Marks)
- लिखित परीक्षा के हर पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाना जरूरी है।
- कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में प्रत्येक भाग में 30% अंक अनिवार्य हैं।
- SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी गई है।
राजस्थान एलडीसी सिलेबस महत्वपूर्ण लिंक
🔗 लिंक का विवरण | क्लिक करें |
---|---|
आधिकारिक वेबसाइट देखने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
ताज़ा जानकारी एवं अपडेट्स के लिए | यहाँ क्लिक करें |
सिलेबस की PDF डाउनलोड करने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
FAQ’s
प्रश्न 1: राजस्थान एलडीसी का सिलेबस कैसे प्राप्त करें?
उत्तर: आप राजस्थान एलडीसी का विस्तृत सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट से बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 2: क्या राजस्थान एलडीसी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है?
उत्तर: हाँ, इस परीक्षा में गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होती है। सही जवाब के लिए 1 अंक मिलता है जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।