आप भी राजस्थान में Executive Officer (कार्यकारी अधिकारी) और Revenue Officer (राजस्व अधिकारी) परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन (RPSC) ने RPSC EO RO Syllabus को जारी कर दिया है तो सबसे पहले आपको ईओ-आरओ परीक्षा को पास करने के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना जरुरी है सभी आप परीक्षा में पास हो सकते है।
इस लेख में हम आपको RPSC EO RO Syllabus in Hindi, पीडीऍफ़, परीक्षा पैटर्न और Subject Wise Topics, Preparation Tips के साथ में बताने वाले है।
RPSC EO RO परीक्षा क्या है?
राजस्थान में आयोजित होने वाली RPSC EO RO (Executive Officer & Revenue Officer) परीक्षा को राजस्थान लोक सेवा आयोग करवाता है इस भर्ती में जरिये राज्य में नगरपालिका और प्रशासनिक पदों पर उम्मीदवारों का परीक्षा के जरिये चयन किया जाता है।
RPSC EO RO Exam Pattern 2026 (परीक्षा पैटर्न)
आरपीएससी EO RO भर्ती का परीक्षा पैटर्न में दो भाग होते है जिसमे भाग A में GK का पेपर वही पर भाग B में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम से रिलेटिव MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाते है पेपर को 2 घंटे में हल करना होता और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नकारात्मक मार्किंग भी की जाती है.

| भाग | विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|---|
| भाग A | सामान्य ज्ञान / GK | 80 | 80 | 2 घंटे |
| भाग B | राजस्थान नगरपालिका अधिनियम | 40 | 40 | – |
| कुल | – | 120 | 120 | 2 घंटे |
RPSC EO RO Syllabus in Hindi 2026 – भाग 1 (General Knowledge)
यह भाग परीक्षा में सबसे ज्यादा नंबर को लाने के लिए जरुरी है, जिसमें राजस्थान के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, राजनीति और संविधान से जुड़े प्रश्न होते हैं।
1. राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
- प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास
- प्रमुख राजवंश और उनका योगदान
- लोक कला, संगीत, नृत्य, मेले और त्योहार
- किले, महल और ऐतिहासिक स्थल
2. राजस्थान का भूगोल
- भौगोलिक क्षेत्र और संरचना
- जलवायु, नदियाँ और संसाधन
- कृषि और खनिज
- पर्यावरण और जैव विविधता
3. भारतीय संविधान एवं शासन
- संविधान की विशेषताएँ
- मौलिक अधिकार और कर्तव्य
- केंद्र और राज्य सरकार
- न्यायपालिका
4. राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था
- विधानसभा और शासन प्रणाली
- पंचायत राज
- नगरपालिका और शहरी निकाय
5. समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs)
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
- राजस्थान से जुड़ी खबरें
- खेल, अर्थव्यवस्था, योजनाएँ
RPSC EO RO Syllabus – भाग 2 (Municipality Act & Urban Rules)
इस भाग में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम और शहरी योजनाओं से जुड़े प्रश्न आते है
1. राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009
- नगरपालिका का गठन
- कार्य और अधिकार
- वित्तीय व्यवस्था
- टैक्स और राजस्व प्रणाली
2. शहरी विकास और योजनाएं
- नगर निकायों की कार्यप्रणाली
- स्वच्छ भारत मिशन
- AMRUT Mission
- शहरी आवास योजनाएं
RPSC EO RO Preparation Tips (तैयारी कैसे करें)
- ✔ सबसे पहले पूरा syllabus समझें
- ✔ Rajasthan GK पर ज्यादा focus करें
- ✔ Daily current affairs पढ़ें
- ✔ Previous year papers solve करें
- ✔ Mock test जरूर दें
- ✔ Weak subjects पर extra time दें
RPSC EO RO Syllabus PDF Download
| RPSC EO RO Syllabus | पीडीऍफ़ डाउनलोड करे |
| Rajasthan LDC syllabus | पीडीऍफ़ डाउनलोड करे |
| RPSC ऑफिसियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC EO RO FAQ
RPSC EO RO परीक्षा में कितने अंक होते हैं?
EO RO परीक्षा में कुल 120 अंक होते हैं (80 GK + 40 Municipality Act)
क्या इसमें Negative Marking है?
हाँ, 1/3 अंक काटे जाते हैं

1 thought on “RPSC EO RO Syllabus in Hindi 2026: ईओ-आरओ सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी की पूरी जानकारी”