Pre Matric और Post Matric में क्या अंतर है? जानें पात्रता, लाभ और पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज के इस लेख में आपको Pre Matric और Post Matric में क्या अंतर है? इसके बारे में बताने वाले है भारत सरकार की तरफ से राज्य सरकारों के जरिये छात्रों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की छात्रवृत्ति (Scholarship) योजनाए चलाई है इसमें से एक Pre Matric Scholarship और Post Matric Scholarship सबसे लोकप्रिय योजना में से एक है लेकिन बहुत से छात्रों और अभिभावकों को इसके बारे में पता ही नही होता है की Post Matric and Pre Matric Me Kya Antar Hai होता है।

आप भी इसी सवाल का जवाब खोज रहे है तो इस लेख में आपको विस्तार से प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के बीच अंतर, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में आसान भाषा में पूरी जानकारी बताई गई हैं।

Pre Matric और Post Matric में मुख्य अंतर

आधारPre Matric ScholarshipPost Matric Scholarship
शिक्षा स्तरकक्षा 1 से 10वीं तक10वीं के बाद की पढ़ाई
पात्र छात्रस्कूल विद्यार्थीकॉलेज एवं उच्च शिक्षा विद्यार्थी
उद्देश्यप्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देनाउच्च शिक्षा के लिए सहायता
सहायता राशिअपेक्षाकृत कमअपेक्षाकृत अधिक
लाभस्कूल खर्च में मददफीस, हॉस्टल और अन्य खर्च में मदद
आवेदन स्तरस्कूल स्तरकॉलेज/विश्वविद्यालय स्तर

Pre Matric Scholarship क्या है?

Pre Matric Scholarship कक्षा 1 से 10वी तक के अध्यनरत विधार्थियों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए दी जाने वाली राशी है जिससे कमजोर परिवारों के बच्चे भी स्कूल शिक्षा को पूरा कर सके।

Pre Matric Scholarship के लाभ

  • स्कूल शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता।
  • पढ़ाई छोड़ने की संभावना कम होती है।
  • गरीब और जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
  • किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक खर्चों में मदद मिलती है।

Pre Matric Scholarship पात्रता

  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहा हो।
  • कक्षा 1 से 10वीं के बीच अध्ययनरत होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर हो।
  • SC, ST, OBC, EWS या अन्य पात्र श्रेणी के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

Post Matric Scholarship क्या है?

Post Matric Scholarship 10वीं कक्षा पास कर ली है और अब आगे की पढाई जैसे 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स आदि करने के लिए दी जाती है।

Post Matric Scholarship के लाभ

  • कॉलेज और उच्च शिक्षा के खर्च में सहायता।
  • ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति।
  • हॉस्टल एवं मेंटेनेंस भत्ता।
  • प्रोफेशनल कोर्स करने वाले छात्रों को अतिरिक्त सहायता।

Post Matric Scholarship पात्रता

  • छात्र 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • 11वीं, 12वीं या उच्च शिक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • परिवार की आय निर्धारित सीमा से कम होनी चाहिए।
  • SC, ST, OBC, EWS और अन्य पात्र वर्गों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

Pre Matric Scholarship के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विद्यालय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

Post Matric Scholarship के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • वर्तमान कक्षा का प्रवेश प्रमाण
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कौन-सी Scholarship आपके लिए है?

यदि आप कक्षा 1 से 10वीं में पढ़ रहे हैं, तो आपके लिए Pre Matric Scholarship में आवेदन फॉर्म भर सकते है। वही पर आपने 10वीं पास कर ली है और 11वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या अन्य उच्च शिक्षा कोर्स करना चाहते हैं, तो आप Post Matric Scholarship के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Pre Matric और Post Matric Scholarship के फायदे

  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहायता।
  • शिक्षा जारी रखने में मदद।
  • ड्रॉपआउट दर में कमी।
  • उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ते हैं।
  • छात्रों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलती है।

Pre Matric और Post Matric में क्या अंतर है लिंक

राजस्थान Pre Matric और Post Matric ऑफिसियल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in
Telegram यहा से जुड़े

मैं अशोक कुमार हूं, एक बी.ए. का छात्र और Jobsarkar.in वेबसाइट का कंटेंट राइटर हूं। मैं सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर आधारित आर्टिकल्स लिखता हूं ताकि पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी एक ही जगह पर मिल सके।

1 thought on “Pre Matric और Post Matric में क्या अंतर है? जानें पात्रता, लाभ और पूरी जानकारी”

Leave a Reply