Rajasthan BSTC College Allotment List 2026: College Seat Allotment Result, Cut Off & PDF Download

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान BSTC (Pre D.El.Ed) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाती है और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को कॉलेज आवंटित किए जाते हैं। कॉलेज अलॉटमेंट मेरिट, कैटेगरी, सीट उपलब्धता और अभ्यर्थी द्वारा भरे गए कॉलेज विकल्पों के आधार पर किया जाता है।

यदि आपने भी BSTC काउंसलिंग 2026 में भाग लिया है, तो इस लेख में हम आपको कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट, चेक करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, अपवर्ड मूवमेंट और रिपोर्टिंग से जुड़ी पूरी जानकारी बताने वाले है।

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRajasthan Pre D.El.Ed (BSTC) 2026
आयोजित संस्थाVardhman Mahaveer Open University (VMOU), Kota
कोर्सD.El.Ed (General/Sanskrit)
अलॉटमेंट प्रक्रियाऑनलाइन
कॉलेज आवंटन आधारमेरिट, सीट उपलब्धता एवं विकल्प
आधिकारिक वेबसाइटPre D.El.Ed Portal
श्रेणीCollege Allotment List

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 कब जारी होगी?

BSTC रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरूआत होती है। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने और कॉलेज चॉइस फिलिंग के बाद विभाग द्वारा First College Allotment List जारी की जाती है। इसके बाद सीट खाली रहने पर Second Round Allotment और Upward Movement List जारी होती है।

BSTC College Allotment List 2026 में क्या जानकारी होगी?

बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लेटर में निम्नलिखित जानकारी बताई गई होती है:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • श्रेणी (Category)
  • प्राप्त अंक
  • आवंटित कॉलेज का नाम
  • कॉलेज का जिला
  • रिपोर्टिंग तिथि
  • प्रवेश शुल्क संबंधी जानकारी

BSTC College Reporting के लिए आवश्यक दस्तावेज

कॉलेज रिपोर्टिंग के समय निम्न दस्तावेज साथ में लेकर जाना पढ़ता है:

  • BSTC Admit Card
  • BSTC Score Card
  • College Allotment Letter
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • फीस भुगतान रसीद

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको BSTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • होम पेज से “College Allotment Result 2026” लिंक को खोलना है
  • अब आपको अपने रोल नंबर और जन्म तिथि को भरना होगा
  • अब निचे दिए “Submit” बटन पर क्लिक करे
  • आपके डिवाइस की स्क्रीन पर कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट दिखेगी

Rajasthan Pre DElEd Allotment List Official Website

Rajasthan BSTC Pre DElEd Cut Off 2026यहा से देखे
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा आंसर की जारीपीडीऍफ़ डाउनलोड करे
Rajasthan BSTC Official website predeledraj2026.co

मैं अशोक कुमार हूं, एक बी.ए. का छात्र और Jobsarkar.in वेबसाइट का कंटेंट राइटर हूं। मैं सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर आधारित आर्टिकल्स लिखता हूं ताकि पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी एक ही जगह पर मिल सके।

17 thoughts on “Rajasthan BSTC College Allotment List 2026: College Seat Allotment Result, Cut Off & PDF Download”

Leave a Reply