Rajasthan PTET Counselling Fees Refund : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजस्थान पीटीईटी 2025 में प्रवेश से वंचित रह चुके अभ्यर्थियों के लिए फीस रिफंड का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज नहीं मिला तथा उन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, या जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज तो मिल गया लेकिन प्रवेश नहीं लिया तो उन सभी की फीस अब रिफंड की जा रही है। यदि आपने अभी तक रिफंड के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्दी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन कर दें।
- राजस्थान PTET परीक्षा 2025 फीस रिफंड के लिए आवेदन कैसे करें?
- राजस्थान PTET फीस रिफंड 2025 के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है?
- फीस रिफंड का आवेदन करने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- फीस रिफंड में कितनी फीस वापस होगी?
- फीस रिफंड का आवेदन करने की ऑफिशियल बेवसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….

Rajasthan PTET Counselling Fees Refund योग्यता
PTET परीक्षा 2025 के माध्यम से दो वर्षीय B.ed एवं चार वर्षीय इंटीग्रेटेड BA B.ed/BSC B.ed में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसमें उन सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है जिन्होंने काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क ₹5,000/- तथा महाविद्यालय शुल्क ₹22,000/- जमा कराया था, लेकिन उन्हें कोई कॉलेज आवंटित नहीं हुआ अथवा कॉलेज मिलने के बाद भी उन्होंने प्रवेश नहीं लिया। ऐसे सभी प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थियों के लिए PTET फीस रिफंड पोर्टल खोला गया है।
Rajasthan PTET Counselling Fees Refund Date
राजस्थान PTET परीक्षा 2025 के अंतर्गत जिन भी अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था। तथा विभाग द्वारा पूर्व में जारी किए गए शेड्यूल के अंतर्गत आपने फीस रिफंड के लिए आवेदन नहीं किया था तो आप सभी के लिए एक और मौका विभाग द्वारा दिया जा रहा है। वे सभी अभ्यर्थी अब 25 मई 2026 से लेकर 15 जून 2026 तक फीस रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan PTET Counselling Fees Refund 2025 Latest News
राजस्थान PTET परीक्षा 2025 के अंतर्गत काउंसलिंग फीस रिफंड के लिए 24 मई 2026 को विभाग द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ये उनके लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है।
नोट :- पूर्व में फीस रिफंड के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना है।
राजस्थान PTET फीस रिफंड के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक बेवसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Apply Fees Refund के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने लॉगिन ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना है।
- अब आपसे मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना है।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको अपने फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से फीस रिफंड के लिए सीधा आवेदन कर सकते हैं….
Rajasthan PTET Counselling Fees Refund Important Links🔗
| Rajasthan PTET Counselling Fees Refund Start Date | 25 May 2026 |
| Rajasthan PTET Counselling Fees Refund Last Date | 15 June 2026 |
| Rajasthan PTET 2025 Fees Refund | Apply Now |
| Official Notification | Download Here |
| Official Website | ptetvmoukota2025.in |